
रिपोर्ट:- संदीप सिंह
आजीविका मिशन कक्ष के बाहर लटका रहा ताला,समूह की सदस्य करती रही इंतजार।
जलालपुर।क्षेत्र में शासन, प्रशासन, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों व थाना पर पीड़ितों की समस्या को सुनने व उसके निस्तारण करने के लिए समय निर्धारित कर रखा है।लेकिन जलालपुर ब्लाक मुख्यालय के साहबों के लिए यह फरमान कोई मायने नहीं रखता।यहां पर शुक्रवार को समूह कक्ष के दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिला।बाहर समूह की सदस्य देर तक इंतजार करते हुए दिखे।जब वहा संवाददाता ने ब्लाक मुख्यालय पर 10 बजे पहुंचे तो समूह कक्ष के दरवाजे पर ताला लटका हुआ मिला।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) कक्ष में कोई भी कर्मी समय से कभी उपस्थित नहीं रहते इसकी वजह से यहां पर आई समूह की महिलाएं निराश होकर वापस जाती दिखाई देती हैं। इस संदर्भ में जब खण्ड विकास अधिकारी जगदीश कुमार से बात कर इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने कहाँ मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।